Select Menu

Random Posts

Powered by Blogger.

Follow us on facebook

Our Team

Contact Form

Name

Email *

Message *

Contact Us

Social Share

Sponsor

Find Us

Design

Technology

Circle Gallery

‹
›

Shooting

Racing

News

Bottom


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान में शामिल रहे दिल्ली के भाजपा नेताओं को उस समय काफी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा जब गुरुवार को कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आईं जिनमें पहले सड़क पर कूड़ा फैलाया गया, फिर फोटो खिंचवाने के लिए भाजपा नेताओं ने झाड़ू लगाई।


इनमें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय के साथ आम आदमी पार्टी (आप) छोड़ चुकीं शाजिया इल्मी भी शामिल थीं। सोशल नेटवर्किंग साइटों पर तस्वीरों को शेयर कर लोगों ने इन नेताओं का खूब मजाक उड़ाया। कांग्रेस और आप ने भी भाजपा पर तंज कसा है। इस बीच सतीश उपाध्याय और शाजिया ने सफाई दी है कि वे सिर्फ कुछ समय के लिए कार्यक्रम में शामिल हुए थे। घटनाक्रम के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं।
दिल्ली के पॉश इलाके लोधी इस्टेट में स्थित इंडिया इस्लामिक सेंटर के सामने स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें सतीश उपाध्याय और शाजिया इल्मी समेत कई नेता शामिल हुए। गुरुवार को एक अखबार में छपी तस्वीर में साफ दिख रहा था कि झाड़ू लगाए जाने से पहले एक सफाईकर्मी कूड़ेदान से कूड़ा निकालकर सड़क पर फैलाता है।
इसके बाद नेतागण झाड़ू पकड़े आते हैं और कूड़ा साफ कर वापस उसी कूड़ेदान में डाल देते हैं। कांग्रेस और आप का कहना है कि इस घटना से साफ हो गया है कि भाजपा दोहरे मापदंडों वाली पार्टी है। उसके स्वच्छता अभियान का क्या मकसद है, यह सबके सामने आ गया है।
पूरे मामले में भाजपा का कहना है कि मुस्लिम भी प्रधानमंत्री के सफाई अभियान से जुड़ रहे हैं। इसके लिए मुस्लिम संस्था द्वारा पहली बार कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें बुलाने पर अनेक भाजपा नेता शामिल हुए थे। जो कुछ भी हुआ, वह गलत है, लेकिन इससे अभियान पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
- 
- -