Select Menu

Random Posts

Powered by Blogger.

Follow us on facebook

Our Team

Contact Form

Name

Email *

Message *

Contact Us

Social Share

Sponsor

Find Us

Design

Technology

Circle Gallery

‹
›

Shooting

Racing

News

Bottom

जम्मू
पाकिस्तान की ओर से लगातार होते सीजफायर उल्लंघन पर देश के रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि हमारी सेनाएं एलओसी पर तैनात हैं और पड़ोसी देश की ओर से सीजफायर के उल्लंघन का मुंहतोड़ जवाब देने में हम सक्षम हैं।

पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का बार-बार उल्लंघन किए जाने पर रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि पड़ोसी देश की सेना 'लगातार भड़काऊ' कार्रवाई कर रही है और देश की सेना उसका 'उचित जवाब' दे रही हैं।
जेटली ने प्रबंधन विकास संस्थान (एमडीआई) के मुर्शीदाबाद कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन करते हुए कहा, 'मैंने कल कहा था और आज भी दोहरा रहा हूं कि पिछले कुछ दिनों में पाकिस्तानी सेना की ओर से लगातार भड़काऊ कार्रवाई हो रही है। उन्होंने कहा कि नियंत्रण रेखा पर देश के सशस्त्र बल और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल हमारी सीमाओं और जनता की पूरी तरह सुरक्षा कर रहे हैं। 

गौरतलब है कि पाकिस्तान ने भारतीय सीमा पर शनिवार रात फिर फायरिंग की। पाकिस्तान की तरफ से आरएस पुरा और अरनिया के रिहायशी इलाकों में फायरिंग की गई। एक वृद्ध महिला की हार्ट अटैक से मौत की खबर ने सीमा के नजदीक बसे गावों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीमा पर पाकिस्‍तान की तरफ से हो रही फायरिंग के मसले पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह के साथ बैठक भी की। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने IB के अधिकारियों और BSF के डायरेक्टर जनरल के साथ मुलाकात की। बैठक में खुफिया रिपोर्ट पर विचार किया गया।

पाक सैनिकों ने जम्मू सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 25 सीमा चौकियों और 19 गांवों को निशाना बनाया और रात भर गोलाबारी की जिसका बीएसएफ ने करारा जवाब दिया। बीएसएफ के अधिकारी ने बताया, 'पाक रेंजर्स ने छोटे और स्वचालित हथियारों से गोलियां चलाईं और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 25 चौकियों और रिहायशी इलाकों पर मोर्टार बम दागे। यह गोलाबारी बीती रात साढ़े आठ बजे से जम्मू जिले के अरनिया और आरएस पुरा उप सेक्टरों में की गई।'

बीएसएफ के जवानों ने इस गोलाबारी का करारा जवाब दिया और सुबह करीब साढ़े सात बजे तक कार्रवाई जारी थी। आधिकारिक खबरों के अनुसार, पाकिस्तानी सैनिकों ने रात भर सीमा पर बसे 19 गांवों को भी निशाना बनाया। आरएस पुरा के डेप्युटी डिविजनल ऑफिसर देवेन्द्र सिंह ने बताया, 'गोलाबारी में कोई मानवीय क्षति नहीं हुई। सीमाई गांव ट्रेवा में गोलाबारी में तीन गायें मारी गईं।'

वहीं, सीजफायर उल्लंघन पर राजनीति भी तेज हो गई है। जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा कि असैनिक क्षेत्रों को टारगेट करना गंभीर और चिंता का विषय है। नहीं पता सरकार की योजना क्यों फेल हो रही है। 

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर जम्मू जिले के आरएस पुरा और अरनिया उप सेक्टरों के 20 से अधिक गांवों के लोगों को वहां से हटा लिए जाने के कारण मानवीय क्षति नहीं हो पाई। पाकिस्तान की ओर से एक पखवाड़े में संघर्षविराम उल्लंघन की यह 18वीं घटना और अगस्त माह में 20वीं घटना है। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर जम्मू सेक्टर के अरनिया और आरएस पुरा उप सेक्टरों में शुक्रवार को पाकिस्तानी सैनिकों ने भीषण गोलाबारी की।

इस गोलाबारी में उन्होंने 22 सीमा चौकियों और 13 गांवों को निशाना बनाया जिससे 2 नागरिकों की जान चली गई और बीएसएफ के एक जवान सहित 6 अन्य घायल हो गए। जम्मू जोन के डिविजनल कमिश्नर शांत मनु ने बताया कि सीमावर्ती 7 से 8 गांवों के कम से कम 3,000 लोगों को जिला प्रशासन ने उनकी सुरक्षा के मद्देनजर वहां से हटा कर अन्यत्र पहुंचा दिया है। इन लोगों को रंगपुर स्थित बासपुर बंगले में एक सरकारी हाई स्कूल व आरएस पुरा में और सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में रखा गया है।
                                                                                                                   like me
- -
Obama Tells Netanyahu He Has ‘Serious Concern’ About Casualties in GazaPresident Obama told Prime Minister Benjamin Netanyahu on Sunday that he had “serious concern” about the growing number of casualties in the fighting in Gaza, including both Palestinian civilian deaths and those of Israeli soldiers.
In his second phone call with the Israeli leader in three days, Mr. Obama also told Mr. Netanyahu that Secretary of State John Kerry will travel soon to Cairo to press for an immediate cessation of hostilities, a White Housestatement said.
The United States would work closely with Israel and regional partners to help bring a ceasefire into force, and it emphasized the need to protect civilians in both Gaza and Israel, according to the White House statement.
- - - - - - -